Home

Date Time

राष्ट्रीय स्तर की रेखाचित्र प्रतियोगिता 2027

Date Time

माँ ! सुंदरता की मूरत

Date Time

यह कोई विषय नहीं, बल्कि संवेदना, कल्पना और सृजनशीलता को अभिव्यक्त करने का अवसर है। प्रतिभागी अपनी कला-कृति के माध्यम से इस विषय की मौलिक, भावपूर्ण एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति प्रस्तुत करें।

चित्रकारी एवं रेखाचित्र वीडियो

प्रतिभागी स्केच की तैयारी हेतु नमूना वीडियो देखें।

पुरस्कार एवं सम्मान

✦ ✦ ✦ ✦ ✦ ✦
Award

प्रथम पुरस्कार

₹1,00,000
✦ ✦ ✦ ✦ ✦ ✦
Award

द्वितीय पुरस्कार

₹50,000
✦ ✦ ✦ ✦ ✦ ✦
Award

तृतीय पुरस्कार

₹25,000
✦ ✦ ✦ ✦ ✦ ✦
Award

सांत्वना पुरस्कार

₹5,000
(5 प्रतिभागी)
★ प्रत्येक प्रतिभागी को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

नियम एवं शर्तें

कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ें।

प्रतियोगिता में सहभागिता

  • प्रतियोगिता में सहभागिता पूर्णतः निःशुल्क है।
  • पंजीकरण दिनांक 10 अक्टूबर 2026 से आरंभ हो चुका है।। पंजीकरण हेतु सीमित सीटें उपलब्ध हैं।
  • प्रतियोगिता में Age 14 to 21 Years तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • पंजीकरण के पश्चात जारी प्रवेश-पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएँ। उसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • पहचान एवं आयु के प्रमाण हेतु आधार-पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
  • चित्रांकन हेतु 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित है।
  • चित्र केवल श्वेत, श्याम एवं धूसर रंगों में बनाया जाएगा।
  • पेंसिल / ग्रेफाइट / चारकोल एवं कार्बन आधारित शुष्क माध्यमों का प्रयोग किया जा सकता है।
  • A3 आकार की ड्रॉइंग शीट आयोजक संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • प्रतिभागी अपने साथ पेंसिल, रबर, शार्पनर एवं ड्रॉइंग बोर्ड अवश्य लेकर आएँ।

मौलिकता एवं सृजनात्मकता

  • कलाकृति पूर्णतः प्रतिभागी की स्वयं की रचना (मौलिक) होनी चाहिए।
  • मूल्यांकन में कल्पनाशीलता, विषय-बोध, भावाभिव्यक्ति एवं कलात्मक दृष्टि को विशेष महत्व दिया जाएगा।

मूल्यांकन

  • कलाकृतियों का मूल्यांकन विशेष विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा विषय-अभिव्यक्ति, मौलिकता, सृजनात्मकता, रेखांकन-कौशल, भावाभिव्यक्ति, कलात्मक सौंदर्य एवं समग्र प्रभाव के आधार पर किया जाएगा।
  • निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
  • परिणाम 21 जनवरी 2027, दिन गुरुवार को घोषित किया जाएगा।

यात्रा एवं आवास

  • यात्रा एवं आवास की व्यवस्था प्रतिभागी / अभिभावक को स्वयं करनी होगी, जिसकी कोई भी जवाबदारी आयोजक संस्था की नहीं होगी।

नोट

  • प्रत्येक प्रतिभागी का प्रतियोगिता स्थल पर निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • रंगीन पेंसिल, क्रेयॉन, पेंट अथवा अन्य रंगीन माध्यम मान्य नहीं होंगे।
  • कलाकृति प्रतियोगिता स्थल पर ही निर्धारित समय में पूर्ण करनी होगी।
  • समय समाप्त होने के पश्चात किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • प्रतियोगिता की गरिमा, अनुशासन एवं निष्पक्षता बनाए रखना प्रत्येक प्रतिभागी का दायित्व होगा।
  • प्रतियोगिता के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक निर्णय लेने का अधिकार आयोजक समिति के पास सुरक्षित रहेगा।
  • वीडियो में प्रदर्शित चित्र केवल उदाहरण के लिए हैं।
  • प्रतियोगिता के दौरान मोबाइल फोन, संदर्भ चित्रों, मुद्रित / ऑनलाइन सामग्री, या किसी अन्य व्यक्ति की सहायता लेना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
Unique Visitors: 218